उतरौला: रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर ने उतरौला तहसील में कुपोषित बच्चों को गोद लिया
बुधवार 1 बजे डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उतरौला तहसील के गरीबपुर गांव के अत्यंत ही कुपोषण बच्चों को रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर द्वारा गोद लेकर उन्हे पुष्टाहार और आवश्यक दवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ0 चन्द्र प्रकाश सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया गया जो बच्चों के स्वस्थ होने तक प्रदान किया जाएगा और हर माह आवश्यक जांच भी कराई जाएगी।