रविवार 5 बजे विधानसभा क्षेत्र उतरौला के अंतर्गत नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में सकल हिन्दू समाज उतरौला द्वारा आयोजित भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम प्रताप वर्मा एवं बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संतजनों के दिव्य उद्बोधन को सुना। लोगों ने सनातन धर्म और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।