उतरौला: तहसील उतरौला में 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद और सुखमय जीवन का दिया आशीर्वाद
मंगलवार 2 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 171 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ।पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु शासन द्वारा प्रति युगल ₹1लाख व्यय की व्यवस्था की गई है,जिसमें ₹60 हजार DBT के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में,₹25 हजार उपहार सामग्री तथा ₹15 हजार आयोजन/व्यवस्था पर व्यय किया गया। कार्यक्रम में श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे।