आबापुरा: बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना पुलिस की कार्रवाई, तीन दिवसीय अभियान में अवैध हथियार मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अभियान के तहत आंबापुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आंबापुरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी नरू उर्फ नारु पुत्र भैरा निनामा लंबे समय से अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित चल रहा था।