डलमऊ: भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
सोमवार को समय लगभग 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड की अध्यक्षता में जश्न का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपाइयो ने नगाड़े की धुन पर जय श्री राम के नारे लगाए। इस मौके पर जेपी सिंह, राधे पाल, शुभम गौड़, जितेंद्र पटेल, रामचंद्र समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।