बिहार: न्यायालय के तीन वारंटी को पुलिस ने नदिऔना चंडासी और किशुनपुर गांव से शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Sep 28, 2024 नूरसराय थाना क्षेत्र के नदिऔना चंडासी और किशुनपुर गांव से न्यायालय के तीन वारंटी को शुक्रवार की देर रात्रि में किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त रामनरेश सिंह के पुत्र अनंत कुमार, स्वर्गीय राम खेलावन यादव के पुत्र राम निहोरा यादव, और गणेश यादव के पुत्र सूरज कुमार है। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मारपीट का पुराना केस हैं।