बिहार: महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप की तैयारी पर अपर समाहर्ता ने 11 नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट की तैयारियों पर बैठक की
Bihar, Nalanda | Sep 28, 2024 समाहरणालय में शनिवार की दोपहर 1 बजे से अपर समाहर्ता मंजीत कुमार की अध्यक्षता में महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2024 के सफल आयोजन हेतु संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर ,राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियन का आयोजन 11 नवंबर से होगा।