जौनपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा में 9,480 अभ्यर्थी शामिल
जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा बुधवार को हुई। पहली पाली में 9,480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों को तीन स्तरीय जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है