हाजीपुर: वैशाली DM के निर्देश पर मानसून से पहले नालों की सफाई और 'मिट्टी उठाव' अभियान हुआ तेज
वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके गुरुवार को रात लगभग 8:00 बजे बताया जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार मानसून को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नगर निकायों में नाला उड़ाही (सफाई) के साथ-साथ नालों से निकली गाद/मिट्टी के त्वरित उठाव का विशेष अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।