गाज़ीपुर: गाजीपुर मेडिकल कॉलेज हीट वेब को लेकर अलर्ट मोड पर, 10 बेड का अत्याधुनिक वार्ड तैयार: मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल
गाजीपुर में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अगले 10 दिनों तक हीट वेव का असर रहने की आशंका के बीच मेडिकल कॉलेज में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। मरीजों को राहत देने के लिए 10 बेड का हाईटेक वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें एसी से लेकर आइस पैड तक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।