नवाबगंज: बाराबंकी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन रोड पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस दुर्घटना में बाइक सवार हर्षित उर्फ टुनटुन यादव और विकास यादव, दोनों निवासी कोठीडीह, गंभीर रूप से घायल हो गए।