बरेली: बरेली में होली से पहले हाई अलर्ट, 166 साल पुरानी रामबरात बनी प्रशासन की अग्निपरीक्षा, शहर में फोर्स तैनात
बरेली में होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 साल पुरानी ऐतिहासिक रामबरात इस बार प्रशासन के लिए बड़ी परीक्षा बन गई है। दो और तीन मार्च को संवेदनशील इलाकों से गुजरने वाली इस शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अफसर खुद सड़कों पर उतरकर हालात परख रहे हैं और हर संभावित खतरे को चिन्हित किया जा रहा है। रविवा