कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अनिरूद्ध कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थान पर कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर जाकर छापेमारी की। जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2600 रुपये की नकदी व ताश के पत्ते बरामद हुए।