पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात जॉन अभय सिंह मंगलवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए लंबित अपराधों गंभीर प्रकरणों, महिला एवं एससी एसटी संबंधी मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ एसपी अमित कुमार तोलानी भी मौजूद रहे।