सीतापुर: रामकोट में गाली देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 4 लोग हुए घायल
जनपद के रामकोट इलाके में गाली देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई मारपीट की घटना में पड़ोस में रहने वाले लोगों ने परिवार के चार सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी घायल हुए सभी चार लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।