बलिया: सागरपाली गांव में जमीन पर जबरन कब्जा को लेकर पीड़ित ने बलिया मॉडल तहसील में SDM को सौंपा पत्रक
Ballia, Ballia | Jun 9, 2025 फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव निवासी श्रीभगवान वर्मा ने सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे बलिया मॉडल तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की। पत्रकारों से बातचीत में श्रीभगवान वर्मा ने बताया कि उनके गांव सागरपाली स्थित आराजी पर उनका स्वामित्व है ।