प्रखंड क्षेत्र के तरैया पंचायत भवन परिसर में सोमवार को 12 बजे दिन में पंचायत विकास योजना चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया बलराम कुमार यादव ने किया। ग्राम सभा में पंचायत विकास योजना पर चर्चा की गई और योजनाओं का चयन किया गया। ग्राम सभा में मुखिया बलराम कुमार यादव ने एक सौ गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।