उमरेठ: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में पायली स्कूल पहुंचे डीपीसी, डीपीसी छिंदवाड़ा ने बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित
जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव की शासकीय माध्यमिक शाला पायली में शनिवार को तीन बजे शिक्षा विभाग के आला अधिकारी पहंुचे। विद्यार्थियों को अधिकारियों ने उपहार देकर प्रोत्साहित किया। भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परियोजना समन्वयक जेक. इड़पाची ने साथियों के साथ बच्चों को प्रोत्साहित किया।