सेंधवा विधानसभा के बीएलओ ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, ज्ञापन सौंपा सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में बीएलओ एकत्रित होकर यह ज्ञापन तहसीलदार डॉ. मनीष पांडे को सौंपा गया।