सोनबरसा थाना क्षेत्र के मधेसरा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक विक्रम मांझी के 25 वर्षीय पुत्र चितवा मांझी की ट्रैक्टर के इंजन में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पास में मौजूद दूसरे ट्रैक्टर चालक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।