ललितपुर: महरौनी खुर्द गांव में अवैध खनन रोकने गए खान इंस्पेक्टर पर दबंगों ने किया हमला, 16 लोगों पर सदर कोतवाली में मामला दर्ज
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के महरौनी खुर्द गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर खनन रोकने गए खान इंस्पेक्टर पर दबंगों ने हमला कर दिया उक्त मामले में पीड़ित अधिकारी ने सदर कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए मामला दर्ज कराया है,उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया 4 नामजद और 12 अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है,और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।