सोहागपुर: खनिज विभाग की टीम ने विचारपुर गांव से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को किया ज़ब्त
शहडोल रविवार को लगभग 4:30 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि खनिज विभाग की टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को विचारपुर गांव से जप्त किया है,और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है,कार्यवाही में खनिज विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही है, यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने की है।