जशपुर: जशपुर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा, सावन सोमवार पर शिवभक्तों ने निकाली भव्य पदयात्रा
सावन सोमवार के पावन अवसर पर जशपुर में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शिवभक्तों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जशपुर स्थित सती तालाब पहुंचे और यहां से जल लेकर लोरो घाट स्थित शिव मंदिर के लिए पदयात्रा शुरू की। सोमवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार सती तालाब से लोरो घाट शिव मंदिर की दूरी करीब 10 से 12 किलोम