गुण्डरदेही: ग्राम पंचायत मुंदेरा में हुआ पौध वितरण, कल महावृक्षारोपण अभियान में बड़े स्तर पर होगा पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुंदेरा में पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति ग्वालियर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।