नवाबगंज: जैदपुर में शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया ताजिया का जुलूस, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा
जैदपुर कस्बे में मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न मोहल्लों से ताजिया जुलूस पूरे धार्मिक आस्था और परंपरागत तरीके से निकाले गए। बूढ़े बाबा के नाम से प्रसिद्ध बड़ा ताजिया सहित महमूदपुर, बड़ी बाजार, जैन महल, चौहट्टा समेत कई मोहल्लों के ताजिए जुलूस के रूप में शुक्रवार लगभग 10 बजे प्रारंभ हुए।