बहराइच: जालिमनगर पुल के पास दो बाइको की हुई टक्कर,हादसे में एक की हुई मौत,पिता पुत्र घायल,पुलिस जांच में जुटी
नानपारा- लखीमपुर हाइवे के जालिमनगर पुल के निकट तेज रफ्तार दो बाइकों की सीधी भिड़न्त में एक बाइक सवार मोतीपुर थाने के भोलापुरवा निवासी कमला प्रसाद (45) पुत्र राम मनोहर की मौत हो गई। और दूसरी बाइक पर सवार झब्बू (45) पुत्र जुध्धी व उनका पुत्र अवधेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। पिता - पुत्र को उपचार हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का कराया पीएम।