मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 14 नवम्बर को मक्सी के निकट बरंडवा में जैक्सन ग्रूप के मेगा सोलर प्रोजेक्ट सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर मंगलवार 2:00 के लगभग कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया