सिकंदरा: सांप काटने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में मंगलवार 5 बजे शाम सांप काटने से 7 वर्षीय मोहित कुमार की मौत हो गई। वह ईमली के पेड़ के नीचे बच्चों के साथ खेलते हुए झाड़ी में हाथ डाल बैठा, जहां छिपे विषैले सर्प ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा। ग्रामीण उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।