कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने आयोग के निर्देशानुसार जिले के जनपद पंचायत पाली में पंच के 4 रिक्त पद एवं जनपद सदस्य के 1 रिक्त पद तथा जनपद पंचायत करकेली में पंच के 5 रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु मध्यप्रेदश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 की धारा 20 एवं 21 के तहत रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है