सरधना: सरधना नगर पालिका सभागार में हुआ बोर्ड बैठक का आयोजन क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने की शिरकत
सरधना नगर पालिका परिषद स्थित अब्दुल कलाम सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी मेला बूढ़ा बाबू को 25 जून से आयोजित कराने पर सहमति बनी है तथा इसके अलावा लाखों रुपए के अन्य कई प्रस्ताव पास किए गए इसके साथ ही बोर्ड मीटिंग में मौजूद सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं से विधायक और प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम को अवगत कराया