सरधना: गांव पांचली बुजुर्ग में मारपीट की घटना में शामिल चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, शांति भंग की धारा में किया चालान
स्वरूपपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में बच्चों के बीच कहा सुनी होने के बाद हुई मारपीट की घटना में पुलिस दोनों ओर से चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है पुलिस ने बताया कि गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी इसके बाद दोनों ही पक्षों ने तहरीर दी थी