सरधना: संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा सफाई कर्मी की मौत परिजनों ने घंटों लगाया जाम लावड़ कस्बे का मामला
सरधना तहसील क्षेत्र के लावड़ नगर पंचायत में कार्यरत संविदा सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मौत के बाद परिजनों ने अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की तथा शव को नगर पंचायत में रख सड़क पर जाम लगा दिया सूचना पर पहुंचे एसडीम ने जांच कमेटी का गठन करते हुए लोगों को शांत कराया