बालोद: जिले में धान बेचने का अंतिम मौका आज, 04 हजार 461 किसानों को टोकन जारी किया
Balod, Balod | Feb 4, 2024 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अंतिम दिन है, जिले के 143 खरीदी केंद्र में 1 नवंबर से अब तक पंजीकृत 1 लाख 49 हजार 160 में से 44 हजार 426 किसान 74 लाख 78 हजार 649.20 क्विंटल धान बेच चुके हैं। 04 हजार 461 किसान धान बेच नहीं पाए हैं। इसलिए किसानों के पास धान बेचने के लिए आज रविवार को अंतिम मौका है, जिसके बाद पोर्टल लॉक हो जाएगा।