बयाना: गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के भोलापुरा गांव में रास्ते को लेकर विवाद में एक परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ हुई मारपीट
रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान महिलाओं को जमीन पर घसीटा और जमकर लात घूंसे बरसाए। छत पर खड़े एक युवक ने वीडियो बना लिया। घटना भरतपुर जिले के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के भोलापुरा गांव की है।