राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “विजन राजस्थान 2026” के तहत आयोजित राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का सिरोही में भव्य शुभारंभ हुआ। नेहरू पैवेलियन में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद लुम्बाराम चौधरी ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी राजस्थान को विकसित, आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम राज्य बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।