नवाबगंज: सुनवाई नहीं होने पर टंकी पर चढ़ गई कशिश, नवाबगंज तहसील में मचा हड़कंप
तहसील परिसर में सोमवार को एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती का आरोप था कि उसकी शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।काफी देर तक समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। अधिकारियों ने उसकी शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के दौरान तहसील परिसर में लोगों की भीड