सुपौल: सुपौल के गांधी मैदान में धूमधाम से हुआ रावण दहन, देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़
Supaul, Supaul | Oct 21, 2026 विजयादशमी के अवसर पर सुपौल शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण वध देखने के लिए शहर के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. रहे मौजूद।