बेल्थरारोड के चर्चित आयुष और समीर हत्याकांड के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल एवं वाहन गश्त कर हालात का जायजा लिया। गश्त के दौरान सीओ ने नगर के चाय, कॉफी एवं सिगरेट की दुकानों के संचालकों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने की सख़्त हिदायत दी।