सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराना भारी पड़ सकता है. विकासशील शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए वीएसके एप पर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है, लेकिन बार-बार निर्देश जारी होने के बावजूद इसका पालन नहीं करने वाले बिलासपुर जिले के 33 शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने संबंधित कर्मचारियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को भेजकर 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
विभागीय समीक्षा में सामने आया कि जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में पदस्थ कई शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से वीएसके एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं. कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी सामने आई है. शासन के निर्देशों की लगातार अनदेखी को विभाग ने गंभीरता से लिया है. संबंधित कर्मच�