दुधि: कोन में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, बस स्टैंड से पकड़े गए, मिशन शक्ति के तहत की कार्रवाई
कोन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत की गई।