कटनी नगर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का झिंझरी नगर वन में हुआ आयोजन, कलेक्टर और डीएफओ रहे मौजूद
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार शाम 5:00 बजे झिंझरी स्थित नगर वन में डीएफओ गर्वित गंगवार और कलेक्टर आशीष तिवारी की मौजूदगी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां 100 से अधिक फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि आज 5 जून से 21 जून तक पर्यावरण संरक्षण के लिए विविध गतिविधयां होगी।