दलौदा: अमलावद में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 29 मई को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी अमलावद में माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति एवं उमंग काउंसलर सविता रावल द्वारा किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड उपयोग, साफ-सफाई और माहवारी से जुड़े मिथकों की जानकारी दी गई,इस दौरान सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए,