बांधवगढ़: कल्दा नदी पुल निर्माण में आई तेजी, विधायक शिवनारायण सिंह ने किया निरीक्षण
बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्दा में वर्षों से लंबित पुल निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है।कल्दा नदी पर बन रहे पुल को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और खबरों के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।आज क्षेत्रीय विधायक शिवनारायण सिंह ने निर्माण स्थल पहुंचकर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।विधायक ने ठेकेदार को जल्द कार्य पूर्ण करने बोले है।