प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के जनजातीय गांवों में कृषक–वैज्ञानिक संवाद, 478 किसानों ने लिया भाग
प्रतापगढ़, भाकृअनुप–राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी), बीकानेर द्वारा जनजातीय उप-योजना (टीएसपी) के तहत प्रतापगढ़ जिले के मुंगाना एवं बिलड़ी गांवों में कृषक–वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में दोनों गांवों सहित आसपास के क्षेत्रों के कुल 478 महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतन