अशोक नगर: वर्धमान स्कूल में शिक्षक ने 12वीं के छात्र को डंडे से पीटा, खून निकला, मामला दर्ज
अशोकनगर के वर्धमान स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक हरगोविंद श्रीवास्तव ने 12वीं कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। 16 वर्षीय छात्र आदित्य जैन क्लास में अन्य छात्रों से अंग्रेजी के डाउट्स क्लियर कर रहा था। इसी दौरान शिक्षक श्रीवास्तव ने पिटाई कर दी। शिक्षक के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।