बीरपुर: पांच पंचायतों में मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट शुरू, 19 जून तक होगी जांच
वीरपुर प्रखंड की पांच पंचायतों में सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे से मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का सोशल ऑडिट कार्य शुरू हो गया। सोशल ऑडिट के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन, खर्च, गुणवत्ता तथा लाभुकों को मिले लाभ की जांच की जाएगी। इसके लिए विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है।