धमतरी: NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा- पीएम मोदी विदेश में मेलोडी बांट रहे हैं, देश का युवा पेपर लीक से टूट रहा है
धमतरी NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक से 22 लाख से अधिक छात्र मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं, आत्महत्या की खबरें चिंताजनक हैं। दूसरी ओर PM मोदी इटली दौरे में ‘मेलोडी’ चॉकलेट भेंट करने में व्यस्त हैं। कहा परीक्षा प्रणाली में धांधली से छात्र आक्रोशित हैं। यह युवाओं के भविष्य और भरोसे का सवाल है।