शाहबाद: आदिवासी क्षेत्र में जननी एक्सप्रेस ठप, प्रसूताएं निजी वाहनों पर निर्भर
Shahbad, Baran | May 4, 2026 जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे मिली शाहाबाद उपखंड के आदिवासी सहरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है। जननी एक्सप्रेस और 104 एंबुलेंस सेवाएं लंबे समय से बंद होने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। केलवाड़ा, समरानियां, देवरी, कस्बाथाना व राजपुर सहित कई स्थानों पर एंबुलेंसें कबाड़ बनी खड़ी हैं।