भोगनीपुर: पटेल चौक पुखरायां के निकट हाईवे पार करते समय डंफर से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुखरायां के सोम नगर मोहल्ला निवासी हरिशंकर ने बताया कि पुत्र रोहित कुमार उर्फ कन्हैया 21 घर के निकट दुकान किए है। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे दुकान के लिए सामान लेने जा रहा था। हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर जा रहा डंफर ने युवक को कुचल दिया हादसे में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे।