खजनी: मउधरमंगल गांव में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर जांच, कई कार्यों में अनियमितता मिलने पर अभिलेखों का मिलान
मउधरमंगल गांव में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर गुरुवार को पंचायत राज विभाग की टीम ने जांच की। उप निदेशक पंचायत राज के निर्देश पर पहुंचे सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेश राय व कंसल्टिंग इंजीनियर त्रियुगीनारायण ने इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाली, शौचालय, हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, स्कूल सौंदर्याकरण समेत तीन दर्जन से अधिक कार्यों का निरीक्षण किया।